प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- संग्रामगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में सेवारत कालाकांकर रेंज के वनरक्षक जगदीश प्रसाद यादव 31 मार्च को सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को साथियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। वन रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा हनुमान प्रसाद साथियों संग सेवानिवृत्त हुए वनरक्षक जगदीश प्रसाद यादव को अंग वस्त्र, उपहार, दैनिक उपयोग की वस्तुएं देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस मौके पर डिप्टी रेंजर अवध बिहारी, अमिताशु त्रिपाठी, मोहम्मद अरबाज, विजय कुमार, श्रीराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...