प्रयागराज, अप्रैल 12 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक पूर्व लेखपाल और एक मीट व्यवसायी के घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिए।थरवई थाना क्षेत्र के पान की पुलिया के मीट व्यवसायी मोहन भारतीया के घर में शनिवार रात चोर पीछे से चढ़ गए। दूसरे तल पर बने कमरे में दाखिल होकर आलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा चांदी और सोने के जेवरात और दस हजार नकद उठा ले गए। सहित लाखों का माल उठा लें गए। इसी तरह पड़िला गांव निवासी पूर्व लेखपाल गुरु प्रसाद के कमरे का ताला तोड़कर कई बोरी सरसों उठा ले गए। इसके बाद चोर पड़िला गांव के ही कमल नारायण शर्मा का शटर का ताला तोड़ रहे थे लेकिन जगहट हो जाने से चोर भाग गए। घटना की जानकारी पर रविवार सुबह पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। थरवई पुलिस का कहना है की दोनों पीड़ित की ओर से तहरीर...