सेवानिवृत्त रेलकर्मी के साथ 40 लाख की धोखाधड़ी
प्रयागराज, जुलाई 21 -- मुंबई की कथित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ लाखों रुपये हड़पने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी का 40 लाख रुपये की एफडी के बदले तय से कम ब्याज देने और एफडी वापस नहीं करने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रेलवे के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य अभियंता जगदीश चंद्र चौरसिया की तहरीर के मुताबिक, अपॉनली टेक्नोलॉजीज नवी मुंबई में नवंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच तीन किश्तों में कुल 40 लाख रुपये एफडी के रूप में जमा किया गया था। कंपनी ने 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिना पूर्व जानकारी के ही एफडी प्रमाणपत्र में नौ प्रतिशत ब्याज कर दिया गया। फरवरी 2024 तक 40 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज देने के बाद कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.