प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को वाल्मीकि चौराहा स्थित एनसीआरएमयू कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एमके सिंह और संचालन मंडल मंत्री मोहिबुल्लाह ने किया।मोहिबुल्लाह ने कहा कि जीएम कार्यालय, सूबेदारगंज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैनुअल पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को नियमानुसार पास जारी करने की मांग की गई। रेलवे अस्पताल की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। आरके मेहता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...