प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। राजकीय मुद्रणालय में बुधवार को सेवानिवृत्त राकेश कुमार के सम्मान में श्रमिक संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विभवनाथ भारती व राम सुमेर ने उन्हें माला, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने राकेश कुमार की कार्यनिष्ठा व जिम्मेदारी की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन रविकांत ने किया। इस अवसर पर ध्रुव नारायण, अनिल रजक, राम गोपाल, विनोद कुमार शुक्ल, राम रतन सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.