श्रावस्ती, मई 31 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती में तैनात रहे मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें रविवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी चन्द्रकेश सिंह, सीओ भिनगा भरत पासवान व सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने विभाग से विदाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही स्मृति चिह्न भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, एसपी के पेशकार भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ उप निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...