प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। नए यमुना पुल से गुरुवार शाम एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के बेटे ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि कूदने से पहले उसने अपनी मां से मोबाइल पर बात की थी। करीब पौने दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।सरायइनायत थानाक्षेत्र में सीहीपुर के मूल निवासी मौजीलाल बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और आवास विकास कॉलोनी योजना-तीन नई झूंसी में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा 30 वर्षीय संदीप नागर घर पर ही रहता था। गुरुवार शाम वह नए पुल पर पहुंचा और कुछ देर तक मोबाइल पर बात करने के बाद करीब पौने पांच बजे यमुना में कूद गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मेटा के सुसाइड अलर्ट पर आधे घंटे में पहुंची पुलिस, छात्र को बचाया कीडगंज पुलिस ने तलाश शुरू कराई तो करीब साढ़े छह बजे जल ...