सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को पत्नी समेत 12 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 2.20 करोड़ ठगे
गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.20 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर शातिर रोजाना दंपति से चार से आठ घंटे तक पूछताछ करते थे। ठगी का पता चलने के बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रामप्रस्थ निवासी राम प्रकाश हरिया 25 साल पहले सेंट्रल बैंक के प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल उनकी आयु 84 वर्ष है। वह अपनी पत्नी सुनीता और नातिन के साथ रहते हैं। 22 मई को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले बताया कि वह दरियागंज थाने से बोल रहा है। वर्ष 2023 में केनरा बैंक से 538 करोड़ का गबन हुआ था। जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल से संबंधित इस केस में उनके नाम पर खाता खोलकर उसमें गबन के 6.80 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.