सेवानिवृत्त बैंककर्मियों की पेंशन-मेडिकल पर सरकार की चुप्पी पर यूनियन ने जताया एतराज
मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी, संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक रिटायर्ड यूनियन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मधुबनी के एक होटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकारिणी सदस्य और सेवानिवृत्त बैंककर्मी जुटे। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव डी.एन. त्रिवेदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल पेंशन फिक्सेशन तो हुआ, लेकिन उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। मेडिकल प्लस ग्रुप इंश्योरेंस में सेवा निवृत्त वरिष्ठजनों से जीएसटी वसूली न हो, इस मांग को लेकर आंदोलन भी चलता रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन सेवानिवृत्त कर्मियों से सीधी वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.