सराईकेला, फरवरी 11 -- सेवानिवृत्त बीईईओ और बीआरपी को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर किया गया सम्मानित सेवानिवृत्त बीईईओ और बीआरपी को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर किया गया सम्मानित नए बीईईओ ने सेवानिवृत्त बीईईओ का किया स्वागत -बीआरपी के सम्मान में हुआ विदाई समारोह का आयोजन राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने प्रभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में सरायकेला के बीईईओ हैं। इस अवसर पर नए बीईईओ का स्वागत और सेवानिवृत्त बीईईओ सुब्रता महतो, बीआरपी रंगलाल सतपथी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात को शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी ने बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त बीईईओ और बीआरपी को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित करते विदाई दी गई। मौके पर सेवानिवृत्त बीईईओ स...