प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने बेटे विपिन के साथ बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी, डंडा लेकर पहुंचे। आरोपियों ने गालियां देते हुए उसके और उसके बेटे विपिन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव को दौड़े उसके बेटे विकास शुक्ला को भी पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित राजेन्द्र शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने कनिष्क द्विवेदी, तनिष्क द्विवेदी, मानवेन्द्र द्विवेदी, रवीन्द्र द्विवेदी, सचीन्द्र द्विवेदी, नारेन्द्र द्विवेदी, शिवांक द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- चुनावी रंजिश में रिटायर फौजी के घर हमला, तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...