अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त फौजी के खाते से शातिरों ने 31 लाख 40 लाख रुपये पार कर दिए। आरोप है कि बिना अनुमति के उनके खाते में इंटरनेट बैंकिंग शुरू की गई। साथ ही कई एफडी बंद कर दी गईं। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाका निवासी बुजुर्ग सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने तहरीर देकर कहा कि रामघाट रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में उनका खाता है। 21 व 22 अप्रैल को उनकी बिना जानकारी के इंटरनेट बैंकिंग शुरू कर दी गई। जबकि उन्होंने न तो कोई एप्लीकेशन दी थी और न ही इसकी कोई अनुमति ली गई। यह भी पढ़ें- भागलपुर : साइबर ठगी में बैंक की संदिग्ध भूमिका की भी जांच इसी क्रम में उनकी कई एफडी (फिक्स डिपोजिट) को असामयिक रूप से समाप्त कर दिया गया। साथ ही उनके खाते से 31.40 लाख रुपये अन्य खाते से डाल ...