सेवानिवृत्त फास्ट ट्रैक जज वशिष्ट प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
किशनगंज, मई 20 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या-20 स्थित ट्रेनिंग स्कूल रोड निवासी एवं सेवानिवृत्त फास्ट ट्रैक जज वशिष्ट प्रसाद सिंह (72 वर्ष) का मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र कुंदन कुमार सिंह (हाई कोर्ट अधिवक्ता) एवं आदित्य कुमार सिंह, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार सुबह से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं न्यायिक सेवा को याद किया।
परिवार एवं करियर परिजनों के अनुसार स्व. वशिष्ट प्रसाद सिंह ने अपने करियर की शुरुआत अररिया कोर्ट में वकालत से की थी। वर्ष 1984 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.