धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद का व्हाट्सएप सोमवार को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। हैकिंग के बाद उनके व्हाट्सएप अकाउंट से परिचित लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की जाने लगी। मैसेज में लिखा जा रहा है कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें तत्काल 20 हजार रुपये की जरूरत है। इसके साथ ठगों द्वारा एक क्यूआर कोड भेजकर उस पर पैसे ट्रांसफर करने का अनुरोध किया जा रहा है। कई परिचितों ने जब डॉ प्रसाद को कॉल कर इस बारे में पूछा, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। डॉ प्रसाद ने सभी से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.