पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। शैक्षिक दखल ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता विमल दीप फिलिप को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में आयोजित शोकसभा के दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शिक्षक राजीव जोशी ने कहा कि विमल दीप फिलिप एक बेहतरीन शिक्षक होने के साथ-साथ शिक्षक-कर्मचारी आंदोलनों में निरंतर सक्रिय रहे। शिक्षा के प्रति गहरे सरोकार रखने वाले एक ऐसे शिक्षक के रूप में उन्हें याद किया जाएगा जो शहर की हर छोटी-बड़ी गोष्ठियों में साथी रहे। साहित्यकार शिक्षक महेश पुनेठा ने कहा कि विमल दीप फिलिप को कभी नाम और प्रसिद्धि की चाहत नहीं रही. वे गोष्ठीयों में कुर्सी पोछने, बैनर टांगने या चाय सर्व करने में भी उतने ही विनम्र व तत्पर रहते थे जितना अपने विचार व्यक्त करन...