पाकुड़, फरवरी 19 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड प्राथमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी को विद्यालय परिवार की ओर से गुरूवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी के बीआरपी अकबर अली, सीआरपी सादेकुल आलम, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र कुमार, सहायक सागर माल सहित विद्यालय के वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष रविदास, सहायक अध्यापिका सुष्मिता तिवारी, किरण भगत, बेबी कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बदरूद्दीन जमान सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विदाई समारोह में सभी ने बारी-बारी से सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापिका को शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सुमन तिवारी ने बताया कि इस विद्यालय में उन्होंने 28 ...