पूर्णिया, मई 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय एससी में गुरुवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई। शैक्षणिक सत्र समाप्ति के बाद आयोजित समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान शिक्षकों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें वस्त्र, अटैची, छाता तथा संविधान की पुस्तक भेंट की। वहीं छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रिय प्रधानाध्यापिका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान जताया। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि संजू कुमारी का कार्य के प्रति समर्पण और सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई यहां तक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.