औरंगाबाद, मार्च 13 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के राजकीय अभ्यास मध्य विद्यालय, शाहपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम कुमार राम को अब तक पेंशन एवं उपादान की राशि का भुगतान नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक राम कुमार राम ने बताया कि महालेखाकार, बिहार, पटना द्वारा जारी पीपीओ संख्या के तहत उन्हें पेंशन एवं उपादान की राशि भुगतान करने का प्राधिकार पत्र प्राप्त हो चुका है। संबंधित विभाग द्वारा अब तक उनके खाते में राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, औरंगाबाद के कार्यालय से 9 फरवरी को एक पत्र के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया जा चुका है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि उनके जिम्मे किसी भी प्रकार की सरकारी राशि बकाया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.