पलामू, अप्रैल 19 -- विश्रामपुर। ऊंटारी रोड प्रखंड के नवगढ़ के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निवर्तमान प्रधानाध्यापक कृष्णा राम को विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संगठन प्रभारी राजीव रंजन पांडेय, उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव निशांत नीरव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य वृहस्पति कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बाल सांसदों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर तिलक-चंदन एवं पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया। कृष्णा राम के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। राजेश कुमार मिश्रा और शिव शंकर तिवारी ने उनके साथ बिताए ...