अररिया, फरवरी 5 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के जोगबनी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत कुमार के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विश्वास ने उनके 32 वर्ष की सेवा काल में किए गए कार्यों की सराहना की। मध्य विद्यालय के प्रागंण में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर विदाई दी गई। मौके पर नवीन ठाकुर,शिवराम यादव,कृष्णानंद झा भागवत प्रसाद, हुलास गुप्ता,संजय यादव, खुर्शीद खान,अनवर राज ने कहा कि विद्यालय में उनका कार्यकाल अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यदेव विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि मंच संचालन प्रकाश चंद्र विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.