गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर। जंगीपुर थाना के त्रिलोकपुर गांव में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामाशंकर यादव के घर में शुक्रवार की रात में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जंगीपुर पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामाशंकर यादव के एक पुत्र सीआरपीएफ में एसआई है। दूसरे पुत्र ग्राम पंचायत विकास अधिकारी है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामाशंकर यादव ने बताया कि 35 लाख के लगभग के आभूषण एवं दस हजार नगदी चोरी हुआ है। घर के लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। उस दौरान दो कमरों में छत के सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोर अटैची, बक्सों का ताला तोड़कर आभूषण ले गए। सुबह घर से दो सौ मीटर दूर सिवान में ईख के खेत में अटैची, टूटे बक्शे मिले। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.