पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वावधान में वीराँगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रधानाचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, प्रधानाचार्य राजाराम भारती, टीएच खान, डॉ.राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी तथा पूर्व में सेवानिवृत्त अनीता मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त एक अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण होता है। यह एक नए अध्याय की तरह है। कहा गया कि बिताए पल, विचार हर मुश्किल में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। समाज का मार्गदर्शन करेंगे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और शिक्षक को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस राजीव कुमार ने दोशाला उढ़ाकर, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौ...