रांची, जनवरी 31 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेश को भावभीनी विदाई दी गई। नए कल्याण पदाधिकारी सत्यम कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ धीरज कुमार ने कहा कि महेश जमीनी स्तर पर सर्वे कर योग्य लाभुक का चयन करते थे और आज सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार को पूरा समय देंगे। इस दौरान सभी ने सेवानिवृत्त कल्याण पदाधिकारी के बेहतर जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन नील कुमार ने किया। मौके पर अमित कुमार, शहबाज, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.