बोकारो, फरवरी 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के तहत पड़ने वाले कोनार बेडा गांव निवासी सह सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर स्व दुर्गा चरण महतो की धर्मपत्नी उषा देवी (90 वर्ष) का निधन कोनार बेड़ा स्थित पैतृक निवास पर सोमवार को सुबह 7:00 बजे हो गई। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। मृतका के शव का अंतिम संस्कार कोनार बेड़ा स्थित श्मशान घाट पर सोमवार को कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति व सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा मृतका के घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतका अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.