गोपालगंज, मार्च 5 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी एसडीएम कार्यालय के सेवानिवृत्त पेशकार प्रभु गिरि का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि के 70 वर्षीय चाचा थे। 14 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब 15 दिन बाद उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में इटवा पुल के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...