सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद शाखा सोनभद्र की मासिक बैठक रविवार को श्रीरामजानकी मन्दिर परिसर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव पाण्डेय और संचालन महामंत्री दीपनारायण ने किया। इस दौरान आठवें वेतनमान के सम्बन्ध में सरकार की पेंशनर विरोधी नीति के विरुद्ध बांह पर काली पट्टी बांधकर 25 मार्च को काला दिवस मनाया जाएगा। रविन्द्र नाथ दुबे ने आश्वस्त किया कि जिला स्तर की समस्याओं शीघ्र हल कराया जाएगा। इस मौके पर सूरजबली सिंह, शिवपूजन यादव, उमाशंकर सिंह, बाबूराम सिंह, कैलाश देव, राजाराम, केवला प्रसाद, जोखूराम, कैलाशनाथ, द्वारिका प्रसाद, गोपाल गुप्त, कृष्णमुरारी लाल, शिव कुमार देव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.