सोनभद्र, मार्च 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त पूर्व सीएमएस रह चुके चिकित्सक के खाते से 12 लाख रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएमओ कार्यालय परिसर निवासी डा. पीबी गौतम का खाता इंडसइंड बैंक राबर्ट्सगंज में है। थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि 19 मार्च को लगभग दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। संदेह होने पर जब वे बैंक पहुंचे और जानकारी ली, तो पता चला कि उनके खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करीब 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। घटना के बाद डा. गौतम ने तत्काल साइबर क्राइम थाना राबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.