समस्तीपुर, जून 17 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत संचालित डीबीकेएन कॉलेज नरहन के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य श्यामाकांत झा का अचानक निधन हो गया। उनके निधन उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार डॉ सुमित कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ सिदेश्वर झा, रामप्रकाश, अनिल कुमार, कुमार रितेश, प्रकाश गौतम, नरेंद्र कुमार, सुरेश झा, दीपक राम, वीर चंद्र, वीरेंद्र कुमार, हरि किशोर कुमार आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...