सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी विदाई
पिथौरागढ़, जून 2 -- पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई दी गई। एसआई रविंद्र सिंह पांगती व मुख्य आरक्षी दया राम सिंह रावत को सेवानिवृत्ति व अपर एसआई तारा बोनाल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी। कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी,उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। इस दौरान सीओ गोविंद बल्लभ जोशी,प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सरायकेला थाना परिसर में हवलदार के सम्मान में विदाई समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.