कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- एसपी ऑफिस में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रसाद सिंह व मान सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उन्हें अंग वस्त्र भेंटकर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि दोनों उप निरीक्षकों की कार्यशैली तारीफ के काबिल रही है। इससे जवानों को सीख लेना चाहिए। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार सिंह, डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.