गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा की ओर से उप निरीक्षक महमूद हसन और मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने 60 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण करते हुए क्रमशः लगभग 39 वर्ष सात माह और 40 वर्ष तक पुलिस विभाग में सराहनीय योगदान दिया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.