सेवानिवृत्त पीएसी जवान गश खाकर गिरे, मौत
कानपुर, मई 19 -- शिवली,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गाजीउद्दीन के मजरा चौथियाईं गांव में भीषण गर्मी के चलते एक बुजुर्ग घर के सामने गश खाकर गिर पड़े और उनकी सांसे थम गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मदारपुर गाजीउद्दीन के मजरा चौथियाईं गांव निवासी गोरेलाल यादव पीएसी में थे, जो सेवानिवृत्त होकर घर पर ही रहते थे। मंगलवार दोपहर वह घर के सामने लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर नहाने गए थे। वहां पर अचानक गश खाकर गिर पड़े और उनकी सांसे थम गई। इससे घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी राम देवी, पुत्री सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- रिश्तेदारी में गए युवक की मौत, हीट वेव की आशंका इसके बाद उनका गंगा तट बिठूर में उनके बड़े पुत्र महेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.