हमीरपुर, मार्च 31 -- राठ। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को रिटायर्ड हुए पांच शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार महोबा संतोष कुमार पटेरिया रहे। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को रिटायर्ड हुए योगेंद्र सिंह चौहान, संतोष कुमार तिवारी, गोविंद नारायण अवस्थी, मुरलीधर और श्याम किशोर दीक्षित का सम्मान किया गया है। मुख्य अतिथि ने रिटायर्ड शिक्षकों के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंधक कृष्ण गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ.हरिओम नगायच, प्रमोद सिंह तोमर, मैयादीन सोनी, पूर्व प्रधानाचार्य हरिनारायण नगायच सहित अनेक अचार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.