लातेहार, जनवरी 27 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका प्रखंड पशुपालन चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। हाल ही में वैल्लोर स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पशुपालन विभाग के चिकित्सालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तिरंगे के नीचे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.