मेरठ, मई 1 -- हस्तिनापुर रोड स्थित वैकेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ के जिलाध्यक्ष राकेश तोमर के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पीएम श्री विद्यालय बिसौला के बच्चों ने सरस्वती वंदना व अतिथि स्वागत की सुंदर प्रस्तुति दी। अध्यक्षता पं. सुरेश शर्मा ने और संचालन आशीष जैन ने किया। कार्यक्रम आयोजक समिति ने चांदी का मुकुट पहनाकर राकेश तोमर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नीरज कुमार, प्रदीप बंसल, अनिरुद्ध चौधरी, अनुज शर्मा, मनीष, सोनल नलवा, अनुज कुमार, रेनू तेवतिया, ब्लाक अध्यक्ष नवीन राणा, अमरदीप चौधरी, जितेन्द्र गोयल, मनीष चौधरी, अनुज,अंशुल, अंकुर, विपिन कुमार, सुनील कुमार, जगमोहन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.