मेरठ, अप्रैल 30 -- विकास खंड दौराला पर गुरुवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारियों, कर्मचारियों और ब्लॉक प्रमुख ने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर उपहार भेंट कर विदाई दी और नवनियुक्त एडीओ पंचायत सुनील कुमार का स्वागत किया। विदाई समारोह में बीडीओ रामकुमार, ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल भंडारी ने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत के कार्यों की सराहना की। कर्मचारियों ने बैंड बाजों संग सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को विदाई दी। विदाई समारोह में विजय कुमार, पुष्पेंद्र गिरि, सुषमा शर्मा, राहुल सहारन, अरविन्द कुमार, मनीष तोमर, अमित कुमार, बृजनन्दन स्वरुप, देवेंद्र कुमार, सनी मलिक, सचिन पुनिया, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जामा प्रखंड मुख्यालय में सेविका-सहायिकाओं को दी गई सम्मानजनक ...