हरदोई, जून 28 -- हरदोई/शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में करीब दो माह से बंद पड़े सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर के मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। चोरी से करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी आरिफ खान नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त ऑपरेटर हैं। उनके भतीजे फैसल खान ने बताया कि 28 फरवरी को सड़क हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- गांव के बाहर बने मकान में डेढ़ लाख नकदी व जेवर चोरी, फोरेंसिक को नहीं मिले साक्ष्य इसके बाद पूरा परिवार मकान बंद कर उनके इलाज के लिए लखनऊ चला गया था। रविवार सुबह परिवार घर लौटा तो कमरों और अलमारी के...