बागपत, मई 2 -- दाहा। दोघट कस्बे में घर के कार्य करने के दौरान सेवानिवृत्त दरोगा जयपाल सिंह की पत्नी सुरमिला देवी 68 की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन गमगीन है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरमिला देवी अपने घर पर दैनिक कार्य करने में व्यस्त थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तुरंत उन्हें संभालते हुए उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पति जयपाल सिंह, बेटे लाल्ला और विकास समेत अन्य परिजनों गमगीन है। यह भी पढ़ें- बरहता गांव निवासी बांदा जिले में तैनात कोतवाल का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.