देवघर, फरवरी 1 -- सारठ। उर्दू मध्य विद्यालय सारठ परिसर में सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को समारोहपूर्वक शनिवार को विदाई दी गई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं व शिक्षकों ने विधायक का माल्यार्पण कर बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने सेवानिवृत्त मध्य विद्यालय ऊपर बहियार के शिक्षक नरेश चन्द्र झा, उर्दू मध्य विद्यालय सारठ के शिक्षक मोहसिन आलम व राखजोर मध्य विद्यालय के शिक्षक कामेश्वर टुडू को सम्मानित करते हुए दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने शिक्षकों को कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षण कार्य में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने भी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके आगे के जीवन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.