हमीरपुर, मार्च 21 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा क्योटरा में सेवानिवृत्त डीआईजी के भतीजे की मौत के मामले में नामजद किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे मृतक के परिजन भयभीत हैं। उन्होंने जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जबकि पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 17 मार्च की रात घर से निकले क्योटरा गांव निवासी सरजू प्रसाद को दूसरे दिन गांव के खेरापति मंदिर के पास बेहोशी हालत में बरामद किया था। जिसकी उसी दिन कानपुर में मौत हो गई थी। 19 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात घर पहुंचा था। 20 मार्च को मृतक की पत्नी की गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपी राजाबाबू, सीताराम, व बब्बू यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सीताराम राजाबाबू का बहनोई है। अभी तक पुलिस ने किसी ...