बरेली, दिसम्बर 12 -- नवाबगंज। 100 साल की उम्र के अली अहमद का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर लोगों का जमावड़ा लग गया। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद उन्हें कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अली अहमद 100 वर्ष के थे। 15 दिन पूर्व घर में गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इस कारण गुरुवार को उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे चार बेटी, चार बेटे, नाती, द्योतों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सबसे छोटे बेटे पूर्व सभासद तसव्वर हुसैन अंसारी ने बताया कि वह वर्ष 1985 में नहर विभाग से डाकपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.