भागलपुर, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव के रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त हुए मनोहर साह ने गांव के ही दो लोगों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया कि गांव के रामभरत तिवारी और मनीता तिवारी ने उससे नौ लाख 26 हजार रुपये लिया था। आश्वासन दिया था कि एक वर्ष में पैसे वापस नहीं कर पाने पर जमीन रजिस्ट्री कर देंगे। लेकिन अब टालमटोल कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.