गुमला, अप्रैल 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगरडीह गांव में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया,जब देश सेवा से सेवानिवृत्त होकर लौटे जगसाय भगत का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और गाजे-बाजे के साथ पूरे पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया गया। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर उनके घर तक लोगों ने जुलूस के रूप में उन्हें सम्मानपूर्वक पहुंचाया। मौके पर उनकी धर्मपत्नी चंदा देवी सहित समाज के अगुवा अकलू भगत,जगरनाथ भगत, रविशंकर भगत, बीरेंद्र भगत, राजाराम भगत, ललित भगत, पंकज भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं में अन्नपूर्णा देवी, लौंगी देवी, मंजू कुमारी एक्का सहित अन्य ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत फूल-मालाओं और गुलदस्तों से उनका स्वागत किया। वहीं कांसा लोटा में जल लेकर आम की पत्तियों से छिड़काव कर आदि...