सेवानिवृत्त जज के लिए आजीवन सुरक्षा की मांग
नई दिल्ली, मई 13 -- वरिष्ठ अधिवक्ता बार नेता आदिश सी. अग्रवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज के लिए आजीवन सुरक्षा की मांग की। उन्होंने जिला न्यायपालिका के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों के लिए भी कम से कम 10 साल की सुरक्षा की मांग की। ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि जज बहुत ही संवेदनशील न्यायिक और संवैधानिक काम करते हैं। ऐसे में आपराधिक तत्व या प्रभावशाली लोग नाराज हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.