साहिबगंज, मई 23 -- साहिबगंज। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज कर्मचारी संघ ने राजमहल अंचल कार्यालय से सेवानिवृत्त चौकीदारों को अब तक सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में संघ ने राजमहल सीओ को ज्ञापन सौंप कर सेवानिवृतों को उनका सारा बकाये के भुगतान की मांग की है। संघ के अध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि राजकुमार तिवारी, माडू मंडल, गौर पासवान, वासुदेव तांती और रतन बागती सहित पांच चौकीदार दो माह पहले सेवा निवृत्त हो गये हैं। लेकिन अब तक उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ नहीं मिला है। संघ ने कहा कि सभी कर्मियों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि अंचल कार्यालय की लापरवाही के कारण पेंशन पेपर भी समय पर तैयार नहीं किए जा रहे हैं। संघ ने ...