सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों का सम्मान
औरैया, जून 30 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक और प्रतिसार निरीक्षक ने उपनिरीक्षक रामशरण, नेम सिंह, अब्दुल कदीर तथा मुख्य आरक्षी चालक जगदीश सिंह को फूलमाला, प्रशस्ति पत्र, उपहार और बैग भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, एएसपी ने शॉल व माला पहनाकर किया सम्मानित यह भी पढ़ें- तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.