संभल, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैष्णो विहार फेस-4 में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 65 वर्षीय सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव शालिक राम सविता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब 10:45 बजे गर्दन के नीचे राइफल लगाकर ट्रिगर दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ बहजोई मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। मृतक मूल रूप से थाना फैजगंज क्षेत्र के गांव हबीबपुर के निवासी थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.