धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ धनबाद जोन की रविवार को बैठक हुई। अमरेंद्र चौधरी को सिगरौली अधिवेशन में केंद्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभिनंदन किया गया। बैठक में 13 दिनों की वेतन कटौती को प्रबंधन की ओर से वापस लिए जाने को संगठन की जीत बतायी। आग्रह किया गया कि सभी रिटायर श्रमिक आवेदन जरूर करें। संगठन का आजीवन सदस्य बनने का भी आग्रह किया गया। बैठक में महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद, चिमन कुमार, श्रवण कुमार, अशोक सिन्हा, एसएन पांडे, मथुरा बैठा, बैजनाथ साव, हरिपद रवानी, एनएन सिंह, अशोक कुमार दुबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...