सेवानिवृत्त कृषि निदेशक गौरी शंकर की अंतिम यात्रा आज
हल्द्वानी, जून 24 -- हल्द्वानी। कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कृषि निदेशक गौरी शंकर का 62 वर्ष की आयु में 23 जून मंगलवार की सायंकाल निधन हो गया। उनके निधन पर कृषि विभाग के कर्मचारियों, किसानों समेत शुभचिंतकों व रिश्तेदारों में शोक संवेदना व्यक्त की है। गौरी शंकर अपने सेवाकाल में एक कुशल प्रशासक, कर्मठ अधिकारी व सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। डॉ. विपुल शंकर ने बताया कि उनके पिता की अंतिम यात्रा गुरुवार 25 जून को सुबह 8 बजे मित्र कॉलोनी मुखानी से शुरू होगी। 8.30 बजे के करीब रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.