सेवानिवृत्त कार्मिक कर सकते हैं आवेदन
बहराइच, मई 18 -- बहराइच । पीठासीन अधिकारी/जिला जज मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण, बहराइच ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मे कार्य संचालन के लिये शासन द्वारा स्वीकृत सहायक लेखाकार (एकाउन्टेंट) के पद पर सेवानिवृत्त योग्य इच्छुक कर्मचारी, जिनको हिन्दी एवं अंग्रेज़ी टंकण व कम्प्यूटर का भी ज्ञान हो, 25 मई तक कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बहराइच में 10 बजे से 12 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। चयन के समय न्यायालीय कार्यों से भिज्ञ सेवानिवृत्त कामिकों को वरीयता दी जायेगी। पूर्णकालिक, सेवास्थानान्तरण अथवा प्रतिनियुक्ति कर्मिको की तैनाती होने के उपरान्त उक्त व्यवस्था स्वतः समाप्त समझी जायेगी। आवेदित सेवानिवृत्त कर्मिको को सक्षात्कार हेतु उनके मोबाईल पर सूचना प्रेषित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.